सरताज खान
गाजियाबाद लोनी। बुधवार देर रात कोतवाली थाना अंतर्गत दिल्ली सहारनपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
जानकारी के अनुसार नवल किशोर मिश्रा (उम्र 36) पुत्र दिनेश मिश्रा परिवार के साथ लोनी के आजाद इन्कलेव पूजा कालोनी में रहते थे। पुलिस के अनुसार बुधवार रात करीब 10 बजे दिल्ली सहारनपुर मार्ग नियर पुस्ता चौकी गुप्ता धर्म कांटे के सामने एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लोनी कोतवाली एसएचओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा तथा रिपोर्ट दर्ज कर वाहन की तलाश की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…