गौरव जैन
रामपुर। कांग्रेस के पदाधिकारियों ने गाधी समाधि पर शांतिपूर्ण तरीके से मात्र चार लोगो ने सोशल डिस्टेंस के साथ विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को फर्जी मुकदमा लिखकर जेल में डाल दिया क्या अजय कुमार लल्लू का यह अपराध है कि उन्होने प्रियंका गांधी के आहवान पर गरीब मजदूरों की मदद की और उनको घर पहुचाने में सहायता की। प्रदेश सरकार अपना तानाशाही रवैया अपनाकर गरीब मजदूरों को उनके घर जाने से रोक रही है।
हम सरकार का विरोध करते है और मांग करते है के कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को रिहा किया जाए और कांग्रेसियों पर फर्जी मुकदमे वापस लिया जाए। इस मौके पर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नौमान खां ,युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष फैसल हसन,आमिर कुरैशी मौजूद रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…