हरमेश भाटिया
रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर मैं अज्ञात हमलावरों ने युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और हमलावर घटनास्थल से फरार हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. वहीं सूचना पर सीओ सिटी विद्या किशोर और अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर परिजनों से बातचीत किया और हत्यारों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया।
बताते चले कि रामपुर में लगातार हो रही हत्याओं के मामले शांत होने का नाम नहीं ले रहे हैं एक के बाद एक लगातार घटनाएं हो रही हैं ऐसा लगता है कि हमलावरों के हौसले बुलंद है और कहीं ना कहीं पुलिस उनके सामने असमर्थ दिखाई दे रही है जिसके चलते एक के बाद एक लगातार हत्याओं का सिलसिला जारी है. अभी कुछ दिन पूर्व ही शिवसेना के पूर्व जिला प्रमुख अनुराग शर्मा की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. वहीं अनुराग शर्मा के करीबी भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष छत्रपाल यादव के घर पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला करते हुए फायर झोंके और फरार हो गए. गनीमत रही छत्रपाल यादव बाल बाल बच गए. लेकिन अभी तक ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले हमलावर पुलिस की पकड़ से दूर दिखाई दे रहे हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या पुलिस प्रशासन इस तरह के हमलावरों से किस तरह निपट पाता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…