Categories: National

भारत में जारी है कोरोना का कहर, संक्रमितो की संख्या हुई 40 हज़ार के पार, पिछले 24 घंटे में आये  2487 नये मामले सामने

आफताब फारुकी

नई दिल्ली:  भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 40 हजार पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 40263 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2487 नए मामले सामने आए हैं और 83 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 1306 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि  10887 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई के बाद दो हफ्ते और बढ़ा दिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts