संजय ठाकुर
आजमगढ़. जिले में 10 साल की मासूम के साथ एक सप्ताह पहले दुष्कर्म होने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप एक सिपाही पर लगा है, जो विधायक का गनर है। आरोप है कि परिजनों ने अगले दिन पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं हुई। बाद में पीड़ित परिजनों ने मामले की जानकारी रामानांद सरस्वती पुस्तकालय की निदेशिका एवं समाजसेवी हिना देसाई को दी। हिना देसाई ने एसपी को मामले की जानकारी दी और एसओ से बात की। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर शनिवार रात को मामले में आरोपी सिपाही प्रविंद्र सिंह पुत्र जय सिंह के खिलाफ रेप और पास्को एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की।
इस दौरान सिपाही ने मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देते हुए छत से कूदकर फरार हो गया। बच्ची ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जब पीड़ित परिजन शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी। परिजनों ने अगले दिन पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोप है कि पुलिस ने एफआईआर दर्ज न कर मामले को लटका दिया और पीड़ितों को इधर-उधर की बातों में फंसा कर दौड़ाने लगी। परिजन शनिवार को समाजसेवी हिना देसाई के पास पहुंचे। उन्होंने बताया कि हमारी सुनवाई नहीं हो रही है।
एसपी ग्रामीण एनपी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर की गई है। बच्ची का मेडिकल और बयान दर्ज कराया जा रहा है। पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हुई है। इसके बाद आरोपी सिपाही पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…