Categories: UP

भारत में जारी है कोरोना का कहर, संक्रमितो की संख्या हुई 46 हज़ार पार, पिछले 24 घंटे में आये  3900 नये मामले, वही हुई अब तक एक दिन से सबसे अधिक मौते

आफताब फारुकी

नई दिल्ली:  भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला  46 हजार पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज मंगलवार सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 46,433 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3900 नए मामले सामने आए हैं और 195 लोगों की मौत हुई है। वहीं, देश में कोरोना से अब तक 1,568 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि  12,727 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं। बता दें कि देश में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई के बाद दो हफ्ते और बढ़ा दिया गया है।

pnn24.in

Recent Posts