तारिक आज़मी
नई दिल्ली: कोरोना का कहर भारत में अब डराने वाला होता जा रहा है। सभी चेतावनियों के बावजूद बाद अब देश में बढ़ रही कोरोना संक्रमितो की संख्या डराने वाली होती जा रही है। केवल मई के 5 दिनों में ही देश में इस संक्रमण से मरने वालो की ताय्दात 500 हो चुकी है। वही इन पांच दिनों में 13 हज़ार से अधिक लोग संक्रमित मिल चुके है।
इस दौरान एक राहत की बात ये है कि इन मरीजों में कुल 12727 लोग ठीक हो चुके हैं और कुल एक्टिव केस 32138 हैं। अभी तक 1568 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में देश भर में 195 लोगों की मौत हुई है और कुल 3900 नए मामले में सामने आए हैं। मई महीने के पहले 4 दिनों में करे तो आकडे डराने वाले लगेगे।
अब इस बात का अंदाजा आप लगा सकते हैं कि कोरोना रफ्तार बीते एक महीने में कितना गुना तेज हो चुकी है. इन दो राज्यों की बात करें तो मिल रहे आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 14541 केस सामने आ चुके हैं। बीते 24 घंटे में यहां पर 1567 नये मामले और 35 लोगों की मौत हो चुकी है। दूसरे नंबर पर गुजरात है, जहां पर अब तक 5 हजार 804 मरीज हो चुके हैं। जिसमें 376 नए मामले 24 घंटे में जुड़े हैं और बीते 24 घंटे में 29 की मौत हो चुकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…