आफताब फारुकी
नई दिल्ली: भारत में कोरोनावायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 46 हजार पार कर गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज मंगलवार शाम को जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 46,711 हो गई है।
वही उत्तर प्रदेश में भी स्थिति रोज-ब-रोज़ ख़राब होती जा रही है। आज मंगलवार को 118 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 2,880 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज मंगलवार की देर शाम जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि 987 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए हैं जबकि कोरोना वायरस से 56 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में अभी 1836 मरीजों का इलाज चल रहा है। बुलेटिन में बताया गया कि सबसे ज्यादा 16 मौतें आगरा में हुईं। मेरठ और मुरादाबाद में सात-सात, फिरोजाबाद में तीन, कानपुर में पांच मथुरा में चार और गाजियाबाद में दो लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…