तारिक खान
प्रयागराज। प्रयागराज जिले में मंगलवार को कोरोना वायरस से संक्रमित दो और मामले सामने आए हैं। नवाबगंज इलाके में बाहर से आए दो युवकों के सैंपल की जांच की रिपोर्ट मंगलवार शाम आई। रिपोर्ट में दोनों युवकों में कोरोना वायरस के संक्रमण की रिपोर्ट पॉजीटिव है। दोनों मरीजों को तत्काल कोटवा सीएचसी में बने कोविड लेवन वन अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। एक ही दिन में पांच कोरोना वायरस पॉजीटिव मरीजों के सामने आने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है।
कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए दोनों युवक नवाबगंज इलाके के हैं। एक युवक महाराष्ट्र के भिवंडी से लौटा है। उसे क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। जबकि दूसरा मरीज दिल्ली से 26 अप्रैल को आया था। वह भी आने के बाद नवाबगंज में बनाए क्वारंटाइन सेंटर में था।
कुछ ही घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित मिले पांच मरीज
इन दो युवकों की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के लगभग तीन घंटे पहले तीन लोगों में कोरोना वायरस की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इसमें लूंकरगंज के कोरोना वायरस से संक्रमित सिविल इंजीनियर के परिवार के तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। दो दिन पहले सिविल इंजीनियर की पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। अब तक जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित 14 मरीज सामने आ चुके हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…