आदिल अहमद
मुंबई: दुनियाभर के देशों के साथ-साथ भारत में भी कोरोनावायरस का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। प्राप्त हो रही रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुसार, 180 से ज्यादा देशों में फैल चुका यह वायरस अब तक तीन लाख से ज्यादा जानें ले चुका है। दुनियाभर में 45 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज शनिवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 85,940 हो गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,970 नए मामले सामने आए हैं और 103 लोगों की मौत हुई है। देश में अभी तक 2,752 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 30,153 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल भी हुए हैं।
अगर मुंबई की बात करें तो अकेले इस महानगर में 18555 कोरोना संक्रमित हो गए हैं जबकि यहां मरने वालों की संख्या 696 हो गई है। मुंबई के धारावी में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 53 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 1198 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में यहां इस वायरस के संक्रमण से किसी की जान नहीं गई है और मरने वालों का आंकड़ा 53 पर स्थिर है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…