बापू नंदन मिश्र
रतनपुरा ( मऊ) कोरोना महामारी के प्रसार की गति धीमी करने की नियत से केंद्र सरकार द्वारा किए गए लगातार तीसरे लॉक डाउन की समाप्ति से पूर्व देश के विभिन्न प्रदेशों में रोजी रोटी की जुगाड़ में निकले मजदूरों का वापस अपने घरों को लौटना जारी है ।
ग्रामीणों को अक्सर यह कहते सुना जा रहा है कि इनकी लापरवाही पूरे गांव एवं जनपद को भारी ना पड़ जाए। क्षेत्र के जमदरा, गडवा ,शाहपुर ,जमालपुर बुलंद, सहुआरी ,चकरा, जमीन सहरुल्लाह,साहूपुर ,हलधरपुर ,खड़ार गाड़ी, बकुची ,थलईपुर, बस्ती-बहरवार, तुर्कगडवा सहित अन्य समीपवर्ती गांवों में प्रवासी मजदूरों की बड़ी खेप इन दिनों पहुंच रही है ।किंतु होम क्वारंटीन एवं व्यक्तिगत दूरी को कौन कहे कहीं कहीं इन लोगों को खुल्लम-खुल्ला घूमते हुए देखकर सामान्य नागरिकों की नींदें उड़ी हुई है । इनकी लापरवाही पूरे क्षेत्र एवं जनपद के लिए मँहगी न पड़ जाए ।लोगों का कहना है कि अन्य प्रदेशों से इनका अपने गांव एवं घरों को लौटना तो वाजिब है किंतु प्रशासन द्वारा इन्हें क्वारंटीन किए जाने हेतु कड़े कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। अन्यथा इनकी लापरवाही पूरे क्षेत्र एवं जनपद को भारी पड़ने की पूरी आशंका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…