तारिक खान
प्रयागराज। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पडिला में आज शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात से सामने आई। सीआरपीएफ जवान ने अपने पत्नी और दो बच्चों को गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इस घटना की जानकारी होने पर सीआरपीएफ के आला अधिकारी और जिले के पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच कर रहे हैं।
ड्राइवर के पद पर तैनात सीआरपीएफ जवान थरवई थानाक्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का ग्रुप सेंटर हैं। ग्रुप सेंटर में ही रहने वाले 224 बटालियन में ड्राइवर के पद पर तैनात विनोद कुमार यादव प्रयागराज जनपद में मेजा तहसील के सिरसा इलाके का रहने वाला था। उसने शुक्रवार रात पत्नी विमला, 15 वर्षीय बेटा संदीप और 12 वर्षीय बेटी सिमरन को गोली मार दी। पत्नी और बच्चों की मौत के बाद उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इससे चारों की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी होने पर सीआरपीएफ के जवानों में खलबली मच गई। जवान ने ऐसा कदम क्यों उठाया है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सूचना पाकर सीआरपीएफ और जिले के आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच कर रहे हैं। थानाध्यक्ष थरवई भुवनेश चौबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह माना जा रहा है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। जवान के घरवालों को सूचना भेज दी गई है। वे भी घटनास्थल के लिए चल चुके हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…