Categories: UP

कोरोना का कहर: फर्रुखाबाद जिले मे 5 और मिले संक्रमित, मरीजों की संख्या 13 हुई

रॉबिन कपूर

फर्रुखाबाद: जिले में कोरोना जैसी बीमारी अब पैर पसारते दिख रही है ।शनिवार को आयी रिपोर्ट में जिले के कमालगंज में 5 और कोरोना संक्रमित पाये गये है। जिससे अब जिले में कोरोना संक्रमित की संख्या 13 पंहुच गयी है।

Demo Pic

शनिवार को आई जाँच रिपोर्ट में कमालगंज के राजेपुर सरायमेदा पांचो संक्रमित मरीज़ है जिनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या 13 हो गयी है। जिलाधिकारी मानवेन्द्र सिंह नें बताया कि कोरोना पॉजिटिव मुम्बई से लोटे हुए  प्रवासी है। सभी को जसवंत नगर इटावा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

pnn24.in

Recent Posts