गौरव जैन
रामपुर। जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने शहर की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए देर रात मोटर साईकिल से लाॅकडाउन का रियलटी चेक करने के लिए निकले।
इस दौरान उन्होंने बिना मास्क पहने लोगों को रोका तथा उन्हें अत्यन्त सहज भाव से कोरोना वायरस के संक्रमण के बारे में समझाया तथा उन्हें फिजिकल डिस्टेंसिंग व अनिवार्य रूप से मास्क पहनने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने मोटरसाईकिल से रोडवेज बस अड्डे पर पहुँचकर यात्रियों की सुविधाएं भी देखीं परन्तु रोडवेज प्रबन्धन को इस बात का पता नहीं चला। जबकि जिलाधिकारी ने यात्रियों से यात्रा के सम्बन्ध में रोडवेज प्रबन्धन द्वारा करायी गई व्यवस्थाओं के बारे में पूछताछ भी की थी। भ्रमण के दौरान पुलिस बल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित मिले परन्तु जिलाधिकारी के भ्रमण के बारे में किसी को भी सूचना नहीं थी जिस पर जिलाधिकारी ने शहर की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…