वरुण जैन
स्वार. तेज़ रफ़्तार खनन भरे डंपर ने बाइक सवार युवकों को रौंद डाला। दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
दुर्घटना क्षेत्र के पट्टीकलां कोसी पुल के निकट घटित हुई। रतनपुरा निवासी दीपक उर्फ हरमिंदर सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह अपने मित्र राजेश पुत्र सुरेश पाल के साथ बाइक से निजी काम से काशीपुर जा रहा था। जैसे ही युवक ने पट्टीकलां कोसी नदी के पुल को पार किया तभी सामने से आ रहे खनन से भरे डंपर ने युवक की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार दीपक उर्फ हरमिंदर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। मौके पर पुलिस भी पहुँच गयी। पुलिस ने डंपर को अपने कब्जे में ले लिया। दुर्घटना में घायल राजेश को काशीपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दीपक की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…