अहमद शेख
वाराणसी। आप अपने पसंदीदा अखबार के द्वारा प्रकाशित समाचार में ईद की नमाज़ का टाइम टेबल देख कर अगर ईद की नमाज़ मस्जिद में जाकर अदा करने की तैयारी कर रहे है तो आपको हम बताते चले कि ये संभव नही है। बल्कि नमाज़ आपको घरो में ही अदा करना है। मस्जिदों में केवल 5 लोग पहले की तरह ही नमाज़ अदा करेगे। आप किसी बहकावे में न आये, सरकारी नियमो का पालन करे। घरो में नमाज़ पढ़े।
इस दौरान हमने काफी मस्जिदों के मुत्वल्लियाँनो से बात किया। उनमे से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नही किया कि उनसे ईद की नमाज़ का वक्त किसी खबर नवीस ने दरयाफ्त किया हो। इससे यह तो साबित होता है कि ईद की नमाज़ के लिए छपा टाइम टेबल आपका पसंदीदा अख़बार पिछले साल के तर्ज पर ही छाप बैठा है। मगर आपको सोचना चाहिए कि आपका पसंदीदा अखबार आपके सामने क्या खबर परोस रहा है। एक अख़बार की कटिंग भी वायरल होने सोशल मीडिया पर शुरू हो चुकी है। मुस्लिम इलाको में जहा ईद के चाँद का दीदार हो जाने की खुशिया है वही कोरोना जैसी महामारी से चल रही अपने मादरे वतन की शिद्दत से लड़ी जा रही जंग को लेकर लोग ग़मगीन है। इस महामारी के कहर से खौफज़दा लोग खुद ही घरो में रह रहे है।
इस दरमियान वाराणसी जिलाधिकारी ने भी मामले का संज्ञान लेते हुवे सभी अखबारों को निर्देशित किया है कि कल इस खबर का खंडन लगाये। जारी किये गए बयान में जिलाधिकारी ने साफ़ तौर पर कहा कि सरकार द्वारा जारी किये गए लॉक डाउन – 4 के सभी नियम उसी प्रकार से लागू होंगे। नमाज़ केवल 5 लोग अधिकतम मस्जिदों में पढ़ सकते है और सभी लोग घरो में नमाज़ पढ़े।
इसी दरमियान तमाम आलिमो ने ईद के नमाज़ के लिए घरो में तरीकत बताई है। उन्होंने बताया है कि यदि आपके परिवार में चार लोग है और कुत्बा पढ़ सकते है तो घरो में अपने परिवार के सदस्यों सहित जमात कर ले और ईद की नमाज़ मय 6 जायद तक्बीरो के साथ पढ़े। अगर ऐसा मुमकिन नहीं है तो चार रकात नमाज़ चाश्त की अदा करे। यह एक ही सलाम से भी हो सकती है और दो दो रकआत की अलग अलग नियतो के साथ भी हो सकती है। आलिमो ने यह भी अपील किया है कि अल्लाह की बारगाह में दुआ करे कि अल्लाह इस मुजी बिमारी से सभी को पनाह में रखे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…