करिश्मा अग्रवाल
मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की समस्त प्रवक्ता प्राचार्या डॉ किरण प्रदीप के निर्देशन में कोरोना महामारी कोविड-19 की इस लड़ाई को जीतने के लिए समाज एवं महाविद्यालय की छात्राओं आदि को सचेत करने के लिए सोशल मीडिया द्वारा जागरूकता फैलाने में सफल एवं रचनात्मक कार्य कर रही हैं।
इसके अलावा डॉ वेणु वनिता ने मोबाइल वीडियो कॉलिंग एवं कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा भी अपनी छात्राओं, कॉलेज कर्मचारियों और अन्य परिचितों को आरोग्य सेतु एप भी डाउनलोड करवाया। महाविद्यालय के सभी विभागों द्वारा भी ऐसा ही प्रयास किया जा रहा है।
महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रोवर्स रेंजर्स भी इसके लिए बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहे हैं। प्राचार्य जी के सृजनात्मक एवं सफल निर्देशन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी ऑनलाइन आयोजन करवाया जा रहा है,जिससे कोविड-19 से बचाव एवं संक्रमण को रोकने के लिए समाज में अधिक से अधिक जानकारी दी जा सके।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…