गौरव जैन
रामपुर। देश के अंदर हर नस्ल हर सोच के लोग रहते है जो ज़िन्दगी को अपने तरीके से जीने का शौक रखते है जिसमे किसी को कोई ऐतराज भी नही होना चाहिये लेकिन अगर किसी का शौक किसी की जान लेने पर उतारू हो जाये तो वो एक शौक नही बल्कि एक आपराधिक श्रेणी में आ जायेगा।
अगर हम किसी का कोई भला न कर सके तो किसी को तकलीफ भी न पहुचाये । चूँकि चाइनीज मांझे मे प्लास्टिक का इस्तेमाल होता है इस वजह से न ये आसानी से टूटता और नाही जल्दी खराब होता है कांच मिला होने की वजह से इसमे धार भी बहुत तेज़ होती है इसके साथ-साथ इस पर लोहे का बुरादा लगा होता है जो अगर किसी बिजली के तार पर लग जाये तो करंट भी लग सकता के और शरीर पर रगड़ लग जाये तो शरीर भी काट देता है बाजार मे कई प्रकार के माँझे मिलते है लेकिन सबसे ज़्यादा चाइनीज मांझा ही बिकता है जो और माँझो की तुलना में सबसे खतरनाक भी होता है।
लोगो ने अपने शौक और इसको बनाने और बेचने वालो ने थोड़े से मुनाफे के लिये लोगो की जान को खतरे में डाल दिया है जो दुखद है। आये दिन बच्चे , नौजवान , बुजुर्ग , महिलाये इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से न केवल घायल चुके है बल्कि कुछ तो अपनी जान भी गँवा चुके है। अपने मनोरंजन व शौक के लिये हर व्यक्ति आज़ाद है वो जैसे चाहे अपनी ज़िंदगी जिये बस उसे इतना याद रखना चाहिये कि उसका शौक किसी के लिये मुसीबत न बन जाये। सूत्रों की माने तो रामपुर में लॉक डाउन में बंदी के चलते भी चाइनीज़ मांझा प्रतिबंधित होने के बाद भी खुलेआम बेचा और खरीदा जा रहा है जो कानून का भी उल्लंघन है।
रामपुर जिला प्रशासन ने समय समय इस पर कार्यवाही भी की है लेकिन सवाल ये है कि लॉक डाउन के चलते अगर इस खूनी चाइनीज मांझे से कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मेदार कौन होगा? केवल अपना मुनाफा और अपने शौक से मतलब रखने वाले लोग किसी दूसरे इंसान की जान पर बन जाये तो ऐसे लोग इंसानी दायरे से बाहर है ऐसे लोग समाज के हर वर्ग के लिये खतरा है और ऐसे आमानवीय कृत्य करने वालो की एक ही जगह है और वो है जेल। जिला प्रशासन को जल्द से जल्द इस खूनी चाइनीज माँझे की बिक्री करने वालो पर सख्त से सख्त कार्यवाही कर उनको जेल भेजना चाहिये।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…