Categories: UP

गाजीपुर के रुई मंडी मस्जिद में लगी अज्ञात कारणों से आग, मुअज्ज़िन के कमरे में रखा कपडा और गृहस्थी का सामान हुआ ख़ाक

शहनवाज़ अहमद

गाजीपुर. ग़ाज़ीपुर शहर के रुईमंडी इलाके में स्थित एक मस्जिद में निकलता धुआ देख क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सही लोग मस्जिद की तरफ दौड़ पड़े और बंद मस्जिद के ताले को खोला गया। ताला खुलने पर ज्ञात हुआ कि मस्जिद परिसर में मुआज्ज़िंन के लिए बने कमरे में किसी अज्ञात कारण से आग लग गई थी। जिससे कमरे में रखा सभी सामान और कपडा जलकर ख़ाक हो गया।

सुचना पर पहुची स्थानीय पुलिस ने क्षेत्रीय नागरिको की मदद से किसी प्रकार आग पर काबू पाया। शहर कोतवाल धनंजय मिश्र ने बताया कि मस्जिद के मौलवी के कमरे में आज अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है। लगी आग के कारण गृहस्थी का सारा सामान नष्ट हो गया है। आग लगने से मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। स्थिति अब पूर्णतः नियंत्रित है। उन्होंने कहा कि प्रकरण में जाँच किया जा रहा है और आग लगने के कारणों की विवेचना हो रही है।

pnn24.in

Recent Posts