शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर. पूर्वांचल के गाजीपुर में कोरोना संक्रमण पैर फैलाता ही जा रहा है. प्रवासियों के कदमो तले जनपद में आये कोरोना के संक्रमितो की संख्या अब 60 पहुच चुकी है. पिछले दो दिनों से 14 प्रवासी मजदूरों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद बुधवार को एक बार फिर एक साथ 18 प्रवासियों के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से प्रवासियों तथा संदिग्ध व्यक्तियों की सूची तैयार कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। पहली रिपोर्ट नौ मई को भेजी गई थी। इसके बाद 11 को एक, 12 को एक, 13 को एक, 15 को 11 तथा 16 को छह संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल वाराणसी और गोरखपुर जांच के लिए भेजा गया था। 20 मई को सायंकाल 23 लोगों की आई जांच रिपोर्ट में 18 लोग सक्रमित मिले हैं।
कोरोना पाजिटिव मिले मरीजों में शहर के प्रीतमनगर के सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। जबकि शहर के छेदीलाल चौराहा का एक मरीज पाजिटिव मिला है। इसके साथ ही बिरनो थाने के पृथ्वीपुर में एक, रेवतीपुर के पकड़ी में एक, सदर ब्लाक के बयेपुर देवकली में एक, तहसील सेवराई में एक, रेवतीपुर गांव में दो, मरदह के नसरतपुर और हैदरगंज में एक-एक, मोहम्मदाबाद तहसील के जयनगर में एक, करीमुद्दीनपुर के गनपा में एक मरीज मिला है। सभी मरीजों को जौनपुर भेजने के लिए संबंधित गांव और मुहल्लों में प्रशासनिक अफसरों की देखरेख में एंबुलेंस भेजी जा रही है। पाजिटिव मिले गांव तथा मुहल्लों में हाट स्पाट बनाने तथा संपर्क में आने वालों की स्क्रीनिंग और सैंपलिंग की तैयारी चल रही है। अब तक जिले में मिले कुल 60 कोरोना मरीजों में से छह को ठीक किया जा चुका है। जबकि 54 वर्तमान में संक्रमित हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…