Demo Pic
संजय ठाकुर
मऊ. जनपद में जहा स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना पर नियंत्रण पाने की उपलब्धी हासिल लगभग कर ही लिया था कि उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बुधवार को नौ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ0 सतीश चंद्र ने इसकी पुष्टि किया है। रिपोर्ट आने के बाद जिला पुलिस और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जिले में अब तक कोरोना के कुल 13 मामले सामने आ चुके हैं। इसमें एक मरीज ठीक हो चुका है। आज मिले कोरोना मरीजों में सभी प्रवासी हैं। कोरोना पॉजिटिव मिले मरीजो में एक बड़राव ब्लॉक, दूसरा रानीपुर, तीसरा परदहा ब्लॉक के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा छह मरीज सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में पहले से भर्ती हैं।
प्रशासन अब उन लोगों की तलाश में जुट गया है, जिनके संपर्क में ये कोरोना मरीज आए हैं। इसके साथ ही मरीजों को उपचार के लिए आइसोलेशन वार्ड भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिले में पहले से कोरोना के चार मरीज हैं। बुधवार को नौ और मरीज मिलने से संख्या 13 हो गई। इनमें से एक मरीज उपचार के बाद ठीक हुआ है। उसे फिलहाल होम क्वारंटीन में रखा गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…