आदिल अहमद
जालौन. जालौन में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है और वह किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहता है। इसे लेकर रविवार को झांसी की ओर पैदल व साइकिलों से आ रहे सैकड़ों मजदूरों को झांसी-जालौन बॉर्डर पर ही रोक लिया गया और सभी को जालौन की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया। मजदूरों की तादाद को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिससे कोई भी जालौन की सीमा में प्रवेश न कर सके। मगर कई घंटे धूप में बैठे रहने के बाद मजदूर आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने भी मजदूरों को खदेड़ दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा ओर मजदूरों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो अपनी जिद पर अड़े थे कि उनको हर हाल में यहां से जाने दो समझाने के बाद भी मजदूर नहीं माने ओर पुलिस से अभद्रता कर फिर से पथराव करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर मजदूरों को खदेड़ दिया, जिससे कई मजदूर भी चुटहिल हो गए। इसके बाद प्रशासन ने व्यवस्था कर मजदूरों को रवाना किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…