मो० कुमैल
कानपुर। इश्क में मुफ्तेला आशिक अपनी माशूका के साथ बाग़ में बैठा था। इस दौरान किशोरी के पिता ने दोनों को देख लिया। इसके बाद मौके पर पहुचे किशोरी के पिता और ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस को सुचना दे डाली। खुद को जेल जाता देख युवक इतना भयभीत हुआ कि उसने ज़हर खा लिया। मामला उन्नाव जनपद के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र का है।
युवक ने ज़हर खाया है इस मामले से अनभिज्ञ पुलिस जब उसको लेकर पुलिस चौकी लेकर पहुंची तो युवक बेहोश होकर गिर गया। मुह से झाग निकलता देख पुलिस के होश फाख्ता हो गए। स्थानीय पुलिस चौकी के पुलिस कर्मियों के हाथ्पाव फुल गए। आनन-फानन उसे एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवक एक माह से उन्नाव के सफीपुर कोतवाली के परियर चौकी क्षेत्र के मानाबंगला गांव में अपने मामा के यहां रह रहा था। मामा के घर से कुछ दूर पर रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाह रहे थे। परिजनों को बाधक बनता देख शनिवार रात लगभग 12 बजे उसने प्रेमिका को मिलने के लिए घर से कुछ दूरी पर नींबू के बाग में बुलाया। किशोरी को घर से निकलता देख परिजन भी पीछे से पहुंच गए और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस के आने से पहले युवक ने जहर खा लिया। सीओ सफीपुर एमपी शर्मा ने बताया कि युवक की हालत में सुधार है। अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। गांव में चर्चा है कि प्रेमी युगल जहर खाने के इरादे से बाग पहुंचे थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…