गौरव जैन
रामपुर। जनपद में चल रहे फर्जी अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने टेढ़ी नजर कर ली है जिसके चलते पिछले कई दिनों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा तहसील और जिला स्तर पर चल रहे फर्जी अस्पतालों पर सीएमओ विभाग के अधिकारियों ने कार्यवाही कर उन्हें सील किया है। इतना ही नहीं बिना डिग्री वाले डॉक्टर किसी और डॉक्टर की डिग्री लगाकर अपने आप को डॉक्टर बताने के बाद अस्पताल चला रहे हैं।
काफी समय से स्वास्थ्य विभाग इस बात को लेकर बेखबर था जिसका खामियाजा लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ता था आए दिन शिकायतें मिलने पर भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्यवाही तो की जाती थी लेकिन उन्हें कागजों में ही समेट कर रख लिया जाता था। एक तरफ कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रकोप से पूरा देश दहशत में है जिसके चलते जिलाधिकारी ने जिले में कुछ ही अस्पतालों को खोलने के पास जारी किए हैं जिन की अनुमति है, तो वही इन प्राइवेट अस्पताल के संचालक जिला अधिकारी के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं बड़े पैमाने पर इन फर्जी अस्पतालों में लोगों के इलाज किए जा रहे हैं जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सूचना मिलने पर जीवन रेखा अस्पताल पर छापामार कार्यवाही की। मोके पर कई ऑपरेशन हुए जच्चा बच्चा मरीज़ मिले।जिन्हें ए सीएमओ ने अस्पताल से मरीज़ों को एम्बुलेंस के ज़रिए जिला अस्पताल भेजा साथ ही जीवन रेखा अस्पताल पर कार्यवाही करने का मीडिया को आश्वासन दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…