करिश्मा अग्रवाल
वाराणसी। ‘कोरोना काल : वैश्वीकरण एवं संचार क्रांति के परिप्रेक्ष्य में संगीत शिक्षण तथा मंच प्रस्तुतियों के विविध आयाम’ विषय पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय द्वारा 2 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय वेबिनार का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
प्रो० स्वतंत्र शर्मा ने यू०जी०सी० द्वारा ऑनलाइन प्रशिक्षण हेतु बनाये गए कार्यक्रमों,प्रो० राजेश्वर आचार्य ने संगीतज्ञों की महत्ता का वर्णन, राजेश शाह ने संकट काल में उत्पन्न हुए नाकारात्मक वातावरण में सकारात्मकता की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया |
वेबीनार के चौथे सत्र में डॉ ज्ञानेश चंद्र पांडे ने कार्यक्रम का संचालन किया है जिसमें पहले व्यक्ता के रूप में डॉ स्नेह आशीष दास जीने वर्तमान परिपेक्ष में ई लर्निंग की चुनौतियों पर प्रकाश डाला और यह बताया कि ई लर्निंग की शुरुआत से समय तथा व्यर्थ व्यय की बचत हो रही है दूसरे वक्ता के रूप में डॉ अरविंद कुमार जी ने बताया कि आज विज्ञान की सफलता के कारण हम किसी भी विषय का ज्ञान हर बैठे ई लर्निंग के माध्यम से कर सकते हैं तीसरी वक्ता के रूप में अंबिका कश्यप जी ने बताया कि किस प्रकार से ऑनलाइन प्रसारण में बड़ी कंपनियां बड़े कलाकारों को तो अवसर प्रदान कर रही है परंतु छोटे कलाकार इन अवसरों से वंचित रह जाते हैं इसके पश्चात अगली वक्ता डॉ वेणु अनीता जी ने बताया कि किस प्रकार इस संक्रमण काल में शिक्षण प्रशिक्षण बाधित हो गया था परंतु संचार माध्यमों के द्वारा इसे एक प्रारूप मिला है आपने बताया कि ऑनलाइन लर्निंग एक नवीन परिवर्तन है जो कि सहज रूप से अपनाया जाना चाहिए। सत्र का समापन प्रो. शरदा वेलेंकर और डॉ राम शंकर ने अंत में आभार व्यक्त कर किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…