Categories: Crime

ज़मीनी विवाद में हुई थी रामा यादव की हत्या, आरोपी पिस्टल सहित चढ़ा पुलिस के हत्थे

शहनवाज़ अहमद

गाजीपुर. गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद में बीते 2मई को थाना कोतवाली कासिमाबाद क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में रामा यादव की हत्या करने का आरोपी मिथिलेश यादव काफी प्रयास के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। क्षेत्र के वेद बिहारी पोखरा के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल समेत पुलिस ने मिथिलेश को धर दबोचा।

मालूम हो कि बीते दिनों जमीनी विवाद के चलते मिथिलेश ने घर के बाहर सो रहे रामा यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। नामजद मुकदमा पंजीकृत होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। जो की पुलिस ने बहादुरी के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts