ज़मीनी विवाद में हुई थी रामा यादव की हत्या, आरोपी पिस्टल सहित चढ़ा पुलिस के हत्थे

शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर. गाजीपुर जनपद के कासिमाबाद में बीते 2मई को थाना कोतवाली कासिमाबाद क्षेत्र के मखदुमपुर गांव में रामा यादव की हत्या करने का आरोपी मिथिलेश यादव काफी प्रयास के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। क्षेत्र के वेद बिहारी पोखरा के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल समेत पुलिस ने मिथिलेश को धर दबोचा।












