Categories: UP

लॉक डाउन निरीक्षण को अधिकारियों ने फोर्स संग क्षेत्र में भ्रमण किया

वरुण जैन

स्वार. लॉक डाउन में दुकानदारों को सशर्त आवश्यक सामान की दुकानों को खोलने की अनुमति देने के बाद अधिकारियों ने नगर सहित क्षेत्र में पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण किया।  अधिकारियों ने सभी दुकानदारों से सामाजिक दूरी बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए। वहीं दुकानों के बाहर समान लगाने वाले दुकानदारों की फटकार भी लगाई।

केंद्र व राज्य सरकार के निर्देशन पर लॉक डाउन में आवश्यक सामान व हाथ कारीगरों को सोशल डिस्टेनसिंग के नियमों का पालन करते हुए कार्य करने की छूट प्रदान की गई है। जिसके निरीक्षण के लिए वुधवार को उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता व पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रहमपाल सिंह ने नगर सहित क्षेत्र के उपनगर नगर पंचायत मसवासी में पुलिस फोर्स के साथ भ्रमण किया। अधिकारियों ने दुकानदारों से सामाजिक दूरी बनाये रखने के सख्त निर्देश दिए। अधिकारियों ने मसवासी में भ्रमण के दौरान देखा की कुछ दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान लगा रखा था। जिसपर दुकानदारों की जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद दुकानदारों ने अपना सामान दुकानों में समेट लिया।

उपजिलाधिकारी राकेश गुप्ता ने दुकानदारों से आवाहन किया कि ज्यादातर होम डिलीवरी देने का प्रयास करें। दुकानों पर दो से ज्यादा ग्राहक  एकत्र नहीं मिलने चाहिए। सभी दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर हाथ धोने के लिए साबुन व पानी की व्यवस्था आवश्यक रुप से रखें। इसके साथ ही सैनिटाइजर का भी उपयोग करें। बिना मास्क लगाए ग्राहकों को सामान ना दें।

वहीं पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रहमपाल सिंह ने भी कहा कि सभी दुकानदार नियमों का पालन करें। अगर किसी ने भी नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।  भ्रमण के दौरान प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार, मसवासी चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार नेहवाल अधिशासी अधिकारी अवदेश मिश्रा, वरिष्ठ लिपिक अमित चंद्रा सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

pnn24.in

Recent Posts