गोपाल जी.
डेस्क. एक पीएम मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में कहा था कि हम पिछली शताब्दी से ही सुनते आए हैं कि 21वीं सदी हिंदुस्तान की है। हमें कोरोना से पहले की दुनिया को, वैश्विक व्यवस्थाओं को विस्तार से देखने-समझने का मौका मिला है। कोरोना संकट के बाद भी दुनिया में जो स्थितियां बन रही हैं, उसे भी हम निरंतर देख रहे हैं।
उन्होंने कहा था कि जब हम इन दोनों कालखंडो को भारत के नजरिए से देखते हैं तो लगता है कि 21वीं सदी भारत की हो, ये हमारा सपना नहीं, ये हम सभी की जिम्मेदारी है। लेकिन इसका मार्ग क्या हो? विश्व की आज की स्थिति हमें सिखाती है कि इसका मार्ग एक ही है- “आत्मनिर्भर भारत”। हमारे यहां शास्त्रों में कहा गया है- एष: पंथा: यानि यही रास्ता है- आत्मनिर्भर भारत।
अब प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के इस संबोधन पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जमकर तंज़ कसा है। उन्होंने कोरोनावायरस महामारी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के दौरान कही गई बातों से जुड़े मुद्दे पर ट्वीट किया है। उनका कहना है कि कोविड-19 जैसे महामारी हमारे लिए फायदे में कैसे बदल सकती है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ”या पूरी दुनिया मूर्ख है या हम बाकियों से ज्यादा होशियार हैं कि मान लें कि COVID (कोरोनावायरस) जैसी वैश्विक महामारी; जो दुनिया भर में लोगों की जिंदगी, अर्थव्यवस्था और सामग्री की प्रगति के लिए एक बड़े खतरे के रूप में सामने आई है, हमारे लिए फायदे में बदल सकती है और भारत को दुनिया के शीर्ष पर पहुंचा सकती है।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…