ए जावेद
वाराणसी। बनारस के गैर भाजपाई पार्षदों का लॉक डाउन के दौरान लगातार सत्ता, शासन, प्रशासन पर आरोप रहा है कि राशन किट बाटने में उनकी अनदेखी किया जा रहा है। उनके द्वारा ज़रुरतमन्दो की लिस्ट उपलब्ध करवाने के बावजूद भी राशन किट मुहैया नही करवाई जा रही है। राहत सामग्री का वितरण भी भेद भाव के साथ हो रहा है। सम्बंधित अधिकारियो द्वारा सुनवाई नही होने पर आज गैर भाजपाई पार्षद जिलाधिकारी से मुलाकात करने और अपनी शिकायत दर्ज करवाने रायफल क्लब पहुचे। जहा उनकी पुलिस से हल्की नोकझोक भी हुई। इस दौरान पार्षद बिना राशन किट लिये जाने को तैयार नही थे।
इसके पहले इन पार्षदों ने तहसील परिसर में भी इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया था। बावजूद इसके इस मामले में कोई निष्कर्ष नहीं निकला। इस दौरान आज बुधवार को इन असंतुष्ट पार्षदों का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी के माध्यम से अपनी बात रखने के लिए रायफल क्लब पहुंचा। मगर जिलाधिकारी से भेट नहीं हो पाई। इस बीच महिला पार्षद रागनी चौबे की मोबाइल से जिलाधिकारी से वार्ता हुई। बताया गया कि समस्याओं के समाधान हेतु उन्होंने तीन दिन का समय मांगा है और एडीएम सिटी को मौके पर भेजकर उनकी समस्या सुनी।
महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने भी प्रशासन पर भेदभाव करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस महामारी के दौरान भी भाजपा सियासत कर रही है। भाजपाई पार्षदों के क्षेत्र में राशन वितरण किया जा रहा है। वही गौर भाजपा पार्षदों के क्षेत्र में राशन वितरण नही किया जा रहा है। विरोध दर्ज करवाने वाले प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे सहित पार्षदों में रमजान अली, साजिद अंसारी, मिथलेश सहनी उर्फ़ बच्चा साहनी, कमल पटेल, अफजाल अंसारी, ओकास अंसारी, गुलशन अली, बेलाल अहमद शामिल रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…