Categories: CrimeKanpur

सुलझी रजनी के मौत की गुत्थी, पति ने ही बेरहमी से पीट कर लटका दिया था फांसी के फंदे से

आदिल अहमद

कानपुर. कानपुर में बजरिया थाना क्षेत्र के कर्नलगंज इलाके में बुधवार रात ऑटो चालक ने अपनी पत्नी को बेहरमी से पीटकर मरणासन्न कर दिया। फिर फांसी के फंदे से लटका दिया। खुद ही पुलिस और ससुराल वालों को पत्नी के फांसी लगा लेने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया।

पुलिस ने आरोपी पर दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बजरिया इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि आटो चालक अनिल सोनकर ने पहली पत्नी की मौत के बाद चार साल पहले क्षेत्र की ही निवासी रजनी (40) से दूसरी शादी किया था। पहली पत्नी से उसके चार बच्चे हैं। गुरुवार सुबह अनिल ने पुलिस और मायके वालों को सूचना दी कि रजनी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। जब पुलिस और मायके पक्ष वाले वहां पहुंचे तो देखा कि रजनी का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है। हत्या का आरोप लगा मायके वालों ने हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक रजनी की मौत हैंगिंग हुई थी। उसके शरीर और सर पर दर्जनों गहरे जख्म थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि आशंका है कि पिटाई से रजनी बेदम हो गई। उसके बाद उसका लटका दिया गया। जिससे खुदकुशी प्रतीत हो। पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दहेज हत्या, मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज किया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts