सुलझी रजनी के मौत की गुत्थी, पति ने ही बेरहमी से पीट कर लटका दिया था फांसी के फंदे से
आदिल अहमद
कानपुर. कानपुर में बजरिया थाना क्षेत्र के कर्नलगंज इलाके में बुधवार रात ऑटो चालक ने अपनी पत्नी को बेहरमी से पीटकर मरणासन्न कर दिया। फिर फांसी के फंदे से लटका दिया। खुद ही पुलिस और ससुराल वालों को पत्नी के फांसी लगा लेने की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक रजनी की मौत हैंगिंग हुई थी। उसके शरीर और सर पर दर्जनों गहरे जख्म थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि आशंका है कि पिटाई से रजनी बेदम हो गई। उसके बाद उसका लटका दिया गया। जिससे खुदकुशी प्रतीत हो। पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दहेज हत्या, मारपीट आदि धाराओं में केस दर्ज किया है।











