शहनवाज़ अहमद
गाजीपुर जनपद के गौसपुर गांव के मजदूर अपने घर आ रहे थे, लॉकडाउन के दौरान घर वापसी के समय गौसपुर निवासी दोनो कामगारो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. इस जानकारी के बाद सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधायक वीरेंद्र यादव और समाजवादी नेताओ व पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी के आग्रह पर शुक्रवार को दोनो मृतको के परिजनो के खाते में एक-एक लाख रूपये भेज दिया.
सपा नेता राजेश राय पप्पू ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा ही गरीब और मजदूरो के साथ खड़ी रहती है, लॉकडाउन में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यह घोषणा किया था कि प्रदेश का कोई भी मजदूर अपने घर जाते समय सड़क दुर्घटना में मौत होती है तो समाजवादी पार्टी एक-एक लाख रूपये उनके परिजनो को देगी। उसी क्रम में दोनो मृतको के पत्नियो के खाते में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एक-एक लाख रूपये की धनराशि भेजवाई। पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रति आभार प्रकट करते कहा कि आपकी गरीब मजदूरो के प्रति संवेदनशीलता काबिले तारीफ है. आपने दोनों परिवारों को अर्थिक मदद किया उसके लिए अंसारी बन्धु और मोहमदाबाद के लोग आपके आभारी रहेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…