बापू नंदन मिश्र
रतनपुरा (मऊ)। जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर स्थित पूर्वी पेट्रोल पंप के पास दो युवक घायल हो गए। घटना सोमवार के सायंकाल की है। बताया जाता है कि हलधरपुर थाना क्षेत्र के दतौड़ा ग्राम पंचायत अंतर्गत ज्ञानपार के अतरा पूरवा में एक समारोह आयोजित था। जिसमें कुछ सामान घट गया। इसी सामान को ले आने के लिए परिवार के अभिषेक यादव उर्फ बसंत यादव 20 वर्ष पुत्र दिलीप यादव बाइक पर बिलौझा ग्राम पंचायत निवासी एक युवक को बैठा कर के रतनपुरा आ रहा था।
यह बाइक सवार मुबारकपुर स्थित पूर्वी पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे कि अचानक एक 8 वर्षीय बालिका खेलते हुए सड़क पर आ गई। जिसको बचाने के लिए बाइक सवार अभिषेक यादव ने डिस्क ब्रेक का प्रयोग किया ।जिसकी वजह से बालिका आयुषी पुत्र राजू मद्धेशिया निवासी मुबारकपुर बाल बाल बच गई ।परंतु अचानक ब्रेक लगने से अभिषेक यादव तथा उसके बाइक पर पीछे बैठा हुआ युवक उछलकर दूर जा गिरे। जिससे बसंत यादव को मामूली चोटें लगी। परंतु बाइक पर पीछे बैठे सवार गंभीर रूप से चोटिल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे एक बोलेरो पर लाद करके चिकित्सालय ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…