बापू नंदन मिश्र
रतनपुरा (मऊ). वैश्विक महामारी कोरोना के चलते आम लोगों का जनजीवन काफी कठिन और संघर्ष के परिस्थिति से गुजर रहा है।स्थानीय बाजार में आज पुलिस द्वारा माइक से घोषणा की गई की वही दुकानें खुलेगी, जो लोग ऑनलाइन पास बनवा लेंगे। ऑनलाइन पास के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी है और रजिस्ट्रेशन उन्हीं का है जो बड़े दुकानदार हैं मतलब जिनके पास जीएसटी नंबर है।
लगभग 90% दुकानदार ऐसे हैं स्थानीय बाजार में जो छोटे दुकानदार हैं और किसी तरह अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं।आखिर उनका रजिस्ट्रेशन नहीं है तो उनका ई-पास कैसे बनेगा। ई-पास नहीं बनेगा दुकान नहीं खोलेंगे तो उनकी आजीविका कैसे चलेगी। 2 महीने तो जैसे तैसे चल गया, छोटे दुकानदार भूखमरी के कगार पर आ जाएंगे। एक तरफ शासन जोर शोर से इस बात का प्रचार प्रसार कर रहा है कि आम आदमी को गरीबों को मजदूरों को छोटे लोगों को शासन द्वारा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
वहीं दूसरी तरफ इस तरह का नियम बनाकर घोषणा करके छोटे दुकानदारों के पेट पर लात मारने का प्रयास किया जा रहा है जो काफी चिंतनीय विषय है। स्थानीय दुकानदारों ने संबंधित शासन प्रशासन से आवाज उठाई है। इस दिशा में गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए जिला प्रशासन इस पर विचार करें ताकि छोटे दुकानदार भुखमरी की कगार पर आने से बच सकें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…