अहमद शेख/ ए जावेद
वाराणसी. अमन-ओ-सुकून के शहर बनारस में कोरोना का कहर पीछा छोड़ता नही दिखाई दे रहा है। सब कुछ ठीक है के तर्ज पर चलते शहर बनारस में अचानक ही कोरोना के संक्रमितो की संख्या कुछ इस प्रकार बढ़ी की महज़ कुछ ही दिनों में यह आकडा 5 दर्जन पार कर गया। जिलाधिकारी वाराणसी, एसएसपी वाराणसी और पुरे प्रशासन के लाख मेहनत-ओ-मशक्कत के बाद भी यह आकडा बढ़ता ही जा रहा है। आज आई नई रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह आकडा 64 हो गया है। शहर बनारस में तीन और कोरोना संक्रमित मिले है वही दो पुराने पॉजिटिव मरीजों की दूसरी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
अब शहर बनारस में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 64 हो गई है। डॉक्टोरल छात्रा का एक साल का बेटा और उसके बुज़ुर्ग 64 वर्षीया पिता कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि केजीएमयू लखनऊ से 45 में से 44 की रिपोर्ट आई है। जिसमें तीन पॉजिटिव और दो पहले से ही भर्ती मरीजों की दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक नौ मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, और एक की मौत हो गई है। चार मरीज आज रविवार को डिस्चार्ज हो जाएंगे। जिले में अब 50 एक्टिव केस बचे हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि तीन नए पॉजिटिव केस में मदनपुरा निवासी 75 वर्षीय व्यक्ति का संबंध तब्लीगी जमात के व्यक्ति के संपर्क के कारण हुआ था। इसके बाद जमात से संबंधित पॉजिटिव केस अब बढ़कर 18 हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी केस पहले से बने हॉटस्पॉट के हैं, इसलिए कोई नया हॉटस्पॉट नही बनाया जाएगा। 44 सैंपल में 14 लोगों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें 4 लोग आइशोलेशन वार्ड में भर्ती हैं, जिन्हें रविवार को ही अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं नौ मरीज पहले ही डिस्चार्ज हो चुके हैं और एक की मौत हो चुकी है। इस तरह अब कुल 50 एक्टिव केस बचेंगे।
आज अस्पताल से कोरोना का युद्ध जितने वाले लोगो चार में पांडे हवेली का एक 19 वर्षीय युवक और तीन जमात के अन्य लोग शामिल हैं। जमातियों को अभी मेडिकल क्वावारंटीन सेंटर शिवपुर में रखा जाएगा। इस नये केस के आने के बाद अब शहर में कोरोना का खौफ और भी बढ़ गया है। लोग अब खुद-ब-खुद खुद को घरो के अन्दर महफूज़ रख रहे है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…