संजय ठाकुर
मऊ। हाई कोर्ट से आदेश जारी होने के बाद हुई एक जाँच में मऊ जनपद केमुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत के वाडों में सबमर्सिबल पंप और एलईडी लाइट खरीद में बड़ा घोटाला पकड़ में आया है। कुल 58 लाख 70 हजार रुपये ये घोटला उजागर हुआ है। घोटाला उजागर होने के बाद शासन ने नगर पंचायत अध्यक्ष के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी है। शासन ने उनकी बर्खास्तगी का नोटिस जारी कर 15 दिन में स्पष्टीकरण मांगा है।
बताते चले कि नगर पंचायत के 18 वार्डों में वित्तीय वर्ष 2016 -17, से 18-19 तक तीन सालों में कुल 92 सबमर्सिबल पंप लगाए गए। इसके लिए कुल 77 लाख 98 हजार दो सौ इक्कीस रुपये का भुगतान किया गया। नगर पंचायत के शेखवाड़ा वार्ड के सदस्य आजम खान ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दाखिल किया। हाई कोर्ट के आदेश पर जांच कराई गई।
जिलाधिकारी की रिपोर्ट को संज्ञान में लेते हुए शासन ने नगर पंचायत अध्यक्ष शकील अंसारी के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दिया है। नगर पंचायत के प्रशासनिक व वित्तीय कार्यो के निष्पादन के लिए उप जिलाधिकारी अथवा इनके ऊपर के स्तर के अधिकारी को नियुक्त करने का निर्देश दिया है।
गौरतलब हो कि आदेश के अनुपालन में पिछले साल अप्रैल माह में जांच कराई गई। जांच में पाया गया कि नगर पंचायत में कुल 92 सबमर्सिबल लगाए गए। इसमें तीन का प्रयोग निजी तौर पर किया जा रहा है जबकि एक के लिए मात्र बोरिंग कर छोड़ दी गई। जांच में पाया गया कि नगर पंचायत के कुल 18 वार्डों में से 9 वार्डों में नगर पंचायत में लगे नलकूप से जलापूर्ति की जाती है लेकिन पूरे 18 वार्ड में बिना जांच व प्रस्ताव के बगैर ही 92 सबमर्सिबल पंप लगाए गए।
इसके लिए कुल 77 लाख 98 हजार का भुगतान किया गया है। जांच अधिकारी ने पाया कि एक सबमर्सिबल पंप पर औसतन 30 से 35 हजार का खर्च आता है लेकिन नगर पंचायत द्वारा इन पर औसतन 84763 रुपये का भुगतान किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में कुल 46 लाख की अनियमितता पाई गई। इसी प्रकार नगर पंचायत में एलईडी लाइट लगाने को लेकर वर्ष 2016- 17 से 18- 19 तक कुल 364 एलईडी लाइट खरीद में भी 12 लाख 68 हजार रुपये का घोटाला हुआ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…