तारिक खान
नई दिल्ली. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पत्रकारों से जानकारी साझा करते हुवे कहा है कि दिल्ली में 31 जुलाई तक 5.5 लाख कोरोना संक्रमितो के केस होंगे और इलाज के लिए 80 हज़ार बेड्स की आवश्यकता होगी। सिसोदिया ने यह जानकारी दिल्ली में कोविड-19 पर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की हुई बैठक के बाद साझा किया। इसके आलावा उन्होंने आने वाले दिनों में दिल्ली में संभावित कोरोना मरीज़ों की संख्या की जानकारी भी साझा की।
सिसौदिया ने कहा, “एलजी साहब से पूछा गया कि दिल्ली में कितने केस बढ़ेंगे और कितने बेड की आवश्यकता होगी तो उनको इसका कोई आइडिया नहीं था। हालांकि, इतना ज़रूर है कि पुराने मामलों के बढ़ने पर सबकी सहमति है। ऐसे में एलजी साहब ने जो फ़ैसला लिया है उससे दिल्ली के लोगों के लिए संकट पैदा हो गया है। इस मुद्दे को एलजी साहब के सामने उठाया गया लेकिन उन्होंने इस पर कुछ नहीं किया, अगर इस तरह से केस बढ़ते हैं तो दिल्ली वाले कहां इलाज के लिए जाएंगे।” साथ ही दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने ‘कम्युनिटी ट्रांसमिशन’ पर भी पत्रकारों को जानकारी दिया।
वही दूसरी तरफ दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने मंगलवार को एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के हवाले से कहा है कि राजधानी में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया है लेकिन इसके बारे घोषणा करने का फ़ैसला केंद्र सरकार को करना है। दिल्ली में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हुआ है या नहीं? इस सवाल का जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, “एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि दिल्ली में कम्युनिटी ट्रांसमिशन शुरू हो गया है लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक ये बात स्वीकार नहीं किया है। हम इसकी घोषणा नहीं कर सकते हैं, इसका फ़ैसला केंद्र सरकार को करना है।”
उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि कम्युनिटी ट्रांसमिशन तब होता है जब हमने कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ के सोर्स का पता नहीं हो। दिल्ली में ऐसे बहुत से लोग हैं, जिनका सोर्स नहीं पता, उनको ये बीमारी कहां से मिली। ऐसे मरीज़ों की तादाद के बारे में पूछने पर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने जवाब दिया कि दिल्ली में आधे मामले ऐसे हैं, जिनका सोर्स पता नहीं। लेकिन उन्होंने साथ में जोड़ा की केन्द्र सरकार जब मानेगी तभी ये माना जाएगा कि ‘कम्युनिटी ट्रांसमिशन’ शुरू हो चुका है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…