रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद : वाहन चेकिंग के दौरान मास्क लगाने के लिये बोलने पर दबंग महिला ने दरोगा से जमकर बदसलूकी करी और सारे बाजार भद्धी गालियां भी दी जब साथी महिला सिपाही ने समझाने बुझाने का प्रयास किया तो उसने दांत से सिपाही को काट लिया।जैसे तैसे पुलिस ने दबंग महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर थाना मऊदरवाजा ला पायी । थाने के दरोगा जितेंद्र सिंह ने ग्राम महलई की निवासी परवेज राजपूत की पत्नी मिथिला जनपद मैनपुरी के ग्राम रूपपुर निवासी राजू पुत्र रामकिशोर थाना कंपिल के ग्राम सकतापुर निवासी जंगीर सिंह व उसकी पत्नी प्रेमवती के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाने ले जाते समय मिथिला व उसके साथियों ने जीप मे भी हंगामा मचाया ।पुलिस के साथ गाली गलौज कर देख लेने की व जान से मारने की भी धमकी दी गयी। पुलिस ने बाइक भी सीज कर दी । थाने आकर महिला ने सीधे सत्ताधारी पार्टी के सांसद मुकेश राजपूत का नाम लेकर थानाध्यक्ष पर दबाव डालने का प्रयास किया । मामला सत्ता पक्ष से जुड़ता देख थाना पुलिस के तेवर भी ढीले पड़ गये । जिसको देखते हुए किसी तरह मिथिला आदि के पकड़े जाने की जानकारी सांसद मुकेश राजपूत को दी गई । हालाँकि उस समय पुलिस मिथिला आदि के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर चुकी थी।
एक सजातीय भाजपा नेता ने भी अपनी सजातीय दबंग महिला मिथिला राजपूत की सिफारिश मे फोन कर आरोपियों को बख्शने की अपील की । सत्ता के दबाव मे झुकी पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा तो दर्ज किया और और उन्हें थाने से जमानत पर छोड़ भी दिया। बताया गया कि मिथिला अवैध रूप से शराब का व्यवसाय करती है वह कई बार गिरफ्तार भी हो चुकी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…