Categories: Crime

पुरानी रंजिश में हुई चाकूबाजी घायल हो 5 लोग गए अस्पताल

बापू नंदन मिश्र

रतनपुरा(मऊ) हलधर पुर थाना क्षेत्र के इटौरा बाजार में शाम के लगभग 5:30 बजे चाकूबाजी की घटना में अजय गुप्ता उम्र 25 वर्ष ,राजन गुप्ता उम्र 23 वर्ष, पुत्र छोटेलाल सचिन (21) पुत्रगण छोटेलाल निवासी इटौरा एवं रामविलास राजभर पुत्र बेचू उम्र लगभग 23 वर्ष और रुपेश पुत्र अज्ञात निवासी हथिनी के बीच हुई।

सूचना पाकर मौके पर पहुँचे एडिशनल एसपी शैलेंद्र श्रीवास्तव, सीओमधुबन राम प्रसाद यादव, थानाध्यक्ष हलधरपुर रूपेश कुमार सिंह ,दरोगा नीरज कुमार यादव ,रतनपुरा चौकी इंचार्ज शिवमूर्ति तिवारी एवं हमराही सिपाही मौके पर पहुंचे और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts