Categories: Crime

थाना कोतवाली क्षेत्र में शातिर चोरों ने चोरी को दिया अंजाम, लाखों का माल लेकर चंपत

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र के डीएलएफ में चोरो ने खिड़की तोड़कर लाखों की नकदी व जेवर चोरी करने की घटना को अंजाम दे डाला। घटना के वक्त स्वजन घर मे ही सो रहे थे। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार डीएलएफ की एसएलएफ कालोनी में कपिल परिवार के साथ रहते हैं। वह दिल्ली के दयालपुर इलाके में क्लीनिक चलाते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात वह अपनी पत्नी ज्योती और दो बच्चों के साथ खाना खाकर एक कमरे में सो रहे थे। बुधवार सुबह उठे तो उन्हें दूसरे कमरे का सामान बिखरा हुआ मिला। उन्होंने अलमारी पर नजर डाली तो उनके होश उड़ गए।

उन्होंने बताया कि अलमारी में रखे करीब ढाई लाख की नकदी, 5 तोला जेवरात और एक लेपटाप गायब था। जिसकी सूचना उन्होंने तुंरत पुलिस को दी। इस दौरान उनकी नजर टूटी हुई खिड़की पर पड़ी। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया और जांच शुरू की। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लोनी कोतवाली इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts