Categories: Politics

रामपुर जिले की सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेंगे चुनाव:बाबू अली

गौरव जैन

रामपुर। राजसपा के जिलाध्यक्ष बाबू अली ने प्रेस को अपनी जारी करते हुए बयान में कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव नफरत, भ्रष्टाचार ,बेरोजगारी एवं आसमान छू रही महंगाई व मजदूरों के साथ हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध लड़े जाएंगे।

उन्होंने अपने सभी पदाधिकारियों से यह आवाहन किया है कि वे पार्टी की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएं और जनहित के लिए लोगों को अधिक से अधिक जोड़ें। पार्टी का मुख्य उद्देश्य जनहित के आत्म सम्मान की हर कीमत पर रक्षा करना है। जिस् मिशन को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह सदैव अपनी पार्टी की नीतियों को तत्परता से प्रत्येक नागरिक के समक्ष रखते हैं।

pnn24.in

Recent Posts