गौरव जैन
रामपुर। 28-05-2020 की रात को ज्वालानगर के कृष्णा विहार कालोनी के रहने वाले सुभाष सक्सेना ने अपने घर मे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या करने से पहले युवक ने अपना एक वीडियो और सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल किया था जिसमे युवक ने उन लड़कों का नाम लिया था जिसकी बजह से उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा था। युवक के परिजनों की तरफ से थाना सिविल लाइंस में कोई शिकायत दर्ज नही कराई गई थी। जिसकी बजह से युवक को आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाले लोग खुलेआम आराम से घूम रहे थे । शोशल एक्टिविस्ट एवं आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट दानिश खान को जब ये पता चला तो उन्होंने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेज कर इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की ।
उन लोगो को मृतक ने सार्वजनिक स्थान पर खुलेआम सिगरेट न पीने तथा मास्क लगा कर रहने के लिये बोला था जिसको लेकर उन लोगो ने उसको जमकर मारा पीटा उसी मार पीट से आहत होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया जोकि एक जघन्य अपराध के श्रेणी में आता हैं। मृतक के परिजनों ने थाना सिविल लाइंस में कोई भी एफआईआर दर्ज नही करवाई है लेकिन उन लोगो को सज़ा ज़रूर मिलनी चाहिये जिसकी वजह से एक व्यक्ति ने मजबूर होकर आत्महत्या की है।अतः आपसे निवेदन है कि एक जिम्मेदार नागरिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता होने की हैसियत से यह मेरे द्वारा प्रार्थना पत्र प्रेषित किया जा रहा हैं उक्त लोगो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त सख्त कार्यवाही करने की करें।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…