आदिल अहमद
नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वैश्विक की महामारी के बीच योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि ग्रुप ने मंगलवार को कोरोना आयुर्वेदिक किट लॉन्च की। पतंजलि ग्रुप का दावा है कि क्लीनिकल ट्रायल के दौरान दवा के 100 प्रतिशत नतीजे दिखाई पड़े हैं। ग्रुप के अनुसार, इससे सात दिन में 100 प्रतिशत कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। दवा का नाम कोरोनिल और श्वासरि है। कंपनी की ओर से यह दावा ऐसे समय किया गया है जब पूरी दुनिया कोरोना संकट से जूझ रही है और कई देश वायरस की दवा विकसित करने में जुटे हैं। पतंजलि के संस्थापक योगगुरु रामदेव ने प्रेस कान्प्फ्रेंस में बताया था कि दवा का नाम ‘कोरोनिल और श्वासरि’ है। इसे देशभर में 280 मरीजों पर ट्रायल और रिसर्च करके विकसित किया गया है।
अब पतंजलि ग्रुप की कोरोना दवा को लेकर सरकार के आयुष मंत्री श्रीपद नाइक की प्रतिक्रिया सामने आई है। केंद्रीय मंत्री नाइक ने कहा कि यह एक अच्छी बात है कि योगगुरु ने देश को एक नई दवा दी है, लेकिन इसे आयुष मंत्रालय की ओर से उचित अनुमति की जरूरत है। उन्होंने पुष्टि किया कि पतंजलि ग्रुप ने इस दवा से संबंधित दस्तावेज कल ही मंत्रालय को भेजे थे।
आयुष मंत्री ने कहा, “यह अच्छी बात है कि बाबा रामदेव ने देश को एक नई दवा दी है, लेकिन नियमों के अनुसार, उन्हें पहले आयुष मंत्रालय में आना होगा। मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने एक रिपोर्ट भी भेजी है। हम इस पर विचार करेंगे और रिपोर्ट देखने के बाद अनुमति दी जाएगी।’ केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा, “कोई भी दवाई बना सकता है। जो कोई भी दवा बनाना चाहता है, उसे आयुष मंत्रालय के टास्क फोर्स से गुजरना पड़ता है। सभी को आयुष मंत्रालय को पुष्टि के लिए अनुसंधान का विवरण भेजना पड़ता है। यह नियम है और कोई भी इसके बिना अपने उत्पादों का विज्ञापन नहीं कर सकता है।”
उत्तराखंड आयुर्वेद डिपार्टमेंट ने दिया नोटिस
पतंजिल को आयुर्वेद डिपार्टमेंट ने नोटिस जारी किया है. उत्तराखंड आयुर्वेद डिपार्टमेंट का बयान आया है कि पतंजलि द्वारा कोरोना की दवा का लाइसेंस नहीं लिया गया है और न ही दिया गया है. कफ और बुखार ठीक करने बात कही थी, इम्यूनिटी बढ़ाने की बात बताई गई थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…