रॉबिन कपूर
फर्रुखाबाद : जनपद में लगातार कोरोंना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमण पूरी तरह से अपने पैर पसार चुका है। जिले में एक मुख्य आरक्षी सहित तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बाज़ार में हो रही भीड़भाड़ अब लोगों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है तो वहीं फर्रुखाबाद कोतवाली के दीवान ओम प्रकाश शर्मा की मृत्यु के बाद कोतवाली फर्रुखाबाद को सील कर दिया गया है।
जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या ५७ पहुंची है तो वहीं ५६ मरीज ठीक हुए है तो वहीं कोतवाली के दीवान सहित ३ लोगों की मृत्यु भी हुई है। ओम प्रकाश शर्मा कोतवाली फर्रुखाबाद मे तैनात थे उन्हें इलाज के लिए कानपुर भेजा गया था जहां मृत्यु के बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। आज दीवान के रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के बाद जिले के कई पुलिस कर्मियों को कोरोंटीन किया गया है। शहर कोतवाली की अस्थाई रूप से अन्य स्थान पर व्यवस्था की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार मिश्र ने दिवंगत दीवान ओमप्रकाश शर्मा की रिपोर्ट पॉजटिव आने की पुष्टि की है। एसपी डॉ. अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि कोतवाली फर्रूखाबाद के बीमार दीवान ओमप्रकाश शर्मा को बीते दिनों उनकी जाँच कराने के बाद उपचार के लिये हैलेट कानपुर भेजा गया था। बीते दिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सावधानी के तौर पर कोतवाली के सभी कर्मचारियों को क्वारेंटाइन कराया गया है। कोतवाली को सेनेटाइज कराने के बाद सील कर दिया गया। कोतवाली की व्यवस्था के लिये अन्य थानों की पुलिस तैनात की गई। कोरोना के बचाव के लिये पुलिस लाइन जिले के सभी थाना, चौकी भवनों को बेहतर ढंग से सेनेटाइज कराया जायेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…