Categories: Crime

बॉर्डर पुलिस ने दो वांछित गिरफ्तार कर भेजा जेल

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। थाना बॉर्डर पुलिस ने 2 वांछित अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनकी गैंगस्टर एक्ट में पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। पुलिस ने गिरफ्तार दोनो अभियुक्तो को जेल भेज दिया है।

एसएचओ ज्ञानेश्वर बौद्ध ने बताया कि बुधवार को पुलिस वांछित अपराधियो की धरपकड़ के लिये गश्त / चैकिंग कर रही थी। उसी दौरान सुबह करीब साढ़े 6 बजे बस डिपो के पास से दो वांछित अभियुक्त पवन कुमार पुत्र वीरपाल व देवेश पुत्र वीरपाल निवासी प्रताप नगर सबोली थाना हर्ष बिहार दिल्ली जो सगे भाई है को गिरफ्तार किया है। एसएचओ ने बताया कि दोनो अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे। जिन्हें जेल भेज दिया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts