गौरव जैन
रामपुर। विकास कार्यों में लापरवाही बरतने पर विकासखंड बिलासपुर के ग्राम पंचायत सचिव जाने आलम और नवीन आर्य को निलंबित कर दिया गया है।जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए ग्राम पंचायत सचिवों को लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं, जिनकी जमीनी हकीकत का सत्यापन भी अधिकारियों द्वारा औचक रूप से कराया जा रहा है। सत्यापन के दौरान कई ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधानों की लापरवाही के कारण विकास कार्यों को गति नहीं मिल पा रही है, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए ऐसे ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधानों के विरुद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए हैं।
मनरेगा के तहत कार्यों को गति प्रदान करने, शौचालय निर्माण, साफ सफाई सहित विभिन्न प्रकार के अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही सामने आ रही है।जिलाधिकारी के निर्देशानुसार जिला पंचायत राज अधिकारी के स्तर से ऐसे ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधानों को चिन्हित करने की कवायद शुरू कर दी गई है तत्पश्चात जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाएगी।
बिलासपुर विकासखंड के अंतर्गत निलंबित किए गए ग्राम पंचायत सचिवों से संबंधित ग्रामों में जिलाधिकारी के औचक निरीक्षण के दौरान भी कई अनियमितताएं मिली थी जिनमें सुधार के लिए निर्देशित भी किया गया था परंतु सचिवों ने लापरवाही बरतते हुए ग्रामों के विकास में कोई रुचि नहीं ली। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा निलंबित करने की कार्यवाही सुनिश्चित की गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…