Categories: Crime

नाराजगी के चलते जीजा ने साले की गोली मारकर किया हत्या, आरोपी हिरासत में

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हत्या से सनसनी फैल गयी। घायल युवक की मौके पर ही मौत हो गयी।आरोप में पुलिस ने मृतक के जीजा व बेटे और भतीजे को गिरफ्तार किया है। मृतक मामा के घर तलाकशुदा भांजी रहती थी। जिससे परिजन नाराज थे और उन्होंने गोली मारकर हत्या कर दी।

एसपी ग्रामीण नीरज जादौन ने बताया कि पुलिस को थाना क्षेत्र की कृष्णा बिहार फेस टू में रहने वाले युवक बॉबी शर्मा 28 की गोली मारकर हत्या की जानकारी मिली थी। पुलिस ने मौके से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा और आरोपी मृतक के जीजा राजकुमार शर्मा ,बेटे कलश शर्मा व भतीजे हर्ष शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी राजकुमार शर्मा की तलाकशुदा बेटी मृतक मामा के घर रह रही थी। जिससे परिजन नाराज थे और उन्होंने रविवार दोपहर बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts