Categories: UP

सतपाल प्रधान ने विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर किसानों को किया जागरूक

सरताज खान

गाजियाबाद लोनी। भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान ने लोनी देहात के निठोरा गांव के गरीब परिवारों में घर-घर जाकर जरूरतमंदों को मास्क सैनिटाइजर एवं गमछे वितरित किए। आज रविवार को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर किसानों को जागरूक करते हुए सतपाल प्रधान ने कहा रोटी कपड़ा और मकान मनुष्य की मूलभूत आवश्यकता कहा जाता है इन मूलभूत आवश्यकताओं की आवश्यकता को पूरा करने के लिए इंसान बहुत मेहनत करता है।

कोरोना वायरस के चलते वैसे भी इस समय हर किसी को मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता की जरूरत है जो संतुलित आहार से ही प्राप्त किया जा सकता है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस संतुलित एवं सुरक्षित खाद्य मानकों को सुनिश्चित करने का संदेश देता है।भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार इस दिशा में अधिक सक्रियता से कार्य कर रही है। खाद सामग्री मैं मिलावट की रोकथाम के लिए तथा उपभोक्ताओं को शुद्ध आहार उपलब्ध कराने एवं शुद्ध खाद्य पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं।

मिलावटी पदार्थों से बचने के लिए प्रशासन के साथ-साथ हमें भी जागरूक होने की जरूरत है हम खुली खाद्य सामग्री न खरीदें। और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए खाद्य सुरक्षा मानव स्वास्थ्य आर्थिक समृद्धि कृषि बाजार की ओर आम जनता का ध्यान आकर्षित किया जा रहा है।मुख्य रूप से विनोद प्रधान, विनय प्रताप ठाकुर, पुनीत कंसल, हरेंद्र सैनी, मुकुल चौहान, कपिल प्रधान, सचिव वैद्य महाराज सिंह, चंद्रपाल बसंत निठोरा, वीरेंद्र निठोरा, कपिल निठोरा, धर्मेंद्र दीपक, आदि उपस्थित रहे।

pnn24.in

Recent Posts