तारिक आज़मी
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। देश में जारी लॉकडाउन के बावजूद इसके मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इस बीच देश में कोरोना वायरस का मामला 5.48 लाख के पार पहुच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज सोमवार को सुबह जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 5,48,318 हो गई है।
आंकड़ों के मुताबिक, 28 जून यानी रविवार को 1,70,560 नमूनों का परीक्षण किया गया। वहीं 28 जून तक कुल 83,98,362 सैंपलों की टेस्टिंग की जा चुकी है। पॉजिटिविटी रेट अर्थात् परीक्षण के दौरान लोगों के पॉजिटिव निकलने की दर 11.40 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले दस दिनों में पॉजिटिविटी रेट तेजी से बढ़ी है। 20 जून को पॉजिटिविटी रेट 7.64 प्रतिशत थी, जो 29 जून को बढ़कर 11.40 प्रतिशत पर पहुंच गई है।
भारत में अब तक कुल 5.48 लाख संक्रमण के मामले सामने आने के बाद दुनिया के कोरोना संक्रमित मरीजों के फेहरिश्त में चौथे स्थान पर है। अमेरिका में कुल संक्रमित 25.90 लाख है वही ब्राज़ील में 13.50 लाख है। इसके अलावा रूस में 6.34 लाख संक्रमित अब तक मिल चुके है। इसके बाद चौथे नम्बर पर भारत है और पांचवे पर यूके में 3.11 लाख संक्रमित अब तक ट्रैक हो चुके है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…